कोरोना वायरस और यज्ञ
32 देशों के वैज्ञानिकों ने * विश्व स्वास्थ्य संगठन * को लिखे पत्र में COVID 19 के हवा के माध्यम से फ़ैलने की बात कही है जो कि चिंता का विषय है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के साँस के छोड़ने, बोलने, खाँसने से कोरोना वायरस हवा के माध्यम से अन्यों को संक्रमित करता है। यह कैसे फ़ैलता है? कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के बोलने, छींकने, खाँसने से छोटे छोटे कण निकलते हैं, इन्हीं से वायरस हवा में पहुँचता है। यदि इन कणों का आकार 5(Microns) से ज्यादा है तो ये कण भारी होने के कारण नीचे गिर जाएंगें ओर यदि 5 microns से कम है तो नीचे गिरने में लंबा समय लगेगा जिस कारण से ये हल्के होने के कारण हवा के माध्यम से अन्यों को भी संक्रमित कर सकते हैं। समाधान:- हवा के माध्यम से फैलने के सम्बन्ध में कई मत सामने आ रहे हैं। लेकिन फिर भी हमें सतर्क रहना चाहिए, इस संबंध में सरकार द्वारा दिये जा रहे सभी निर्देशों का ईमानदारी से पालन कर हम स्वयं के साथ अन्यों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। वैदिक विज्ञान इस सन्दर्भ में:- वेदों के अनुसार परम पिता परमेश्वर इस संसार का रचयिता है और इस सँसार में मनुष्य ...